चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का दिया ज्ञापन

Mar 27, 2026 - 21:28
 0
चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का दिया ज्ञापन

भरतपुर जिले के रूपबास उपखण्ड क्षेत्र में भरतपुर धौलपुर मार्ग स्थित खानसूरजापुर पर धौलपुर से भरतपुर के लिए गलत तरीके से डाली जा रही चंबल परियोजना की पाइप लाइन को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। खानसूरजापुर के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि  वर्तमान में धौलपुर से भरतपुर की तरफ चम्बल परियोजना के तहत दूसरी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जबकि चम्बल परियोजना की पूर्व में भी धौलपुर से भरतपुर की तरफ अंडरग्राउंड पाइपलाइन विछी हुई है। जो सडक के उत्तर दिशा में हैं तथा वर्तमान में जो दूसरी पाईपलाइन विछाई जा रही है वह भी धौलपुर से खानसूरजापुर तक तथा भरतपुर से रूपबास तक उत्तर दिशा में डाली गई है।

लेकिन अब चम्बल परियोजना के अधिकारी ग्राम खानसूरजापुर में उक्त पाइपलाइन की दिशा को बदल पर NH 123 रोड को क्रोस करके उक्त पाइपलाइन को नियम विरूद्ध तरीके से दक्षिण दिशा में डाल रहे हैं तथा उक्त पाइपलाइन को किसानों को बिना कोई पूर्व सूचना दिए व जबरन दादागिरी व पुलिस प्रशासन के सहयोग से किसानों की फसल को नष्ट करके उनकी आराजीयात 2115, 2124, 2107, 2590, 2592, 3159/2789, 2622/3079 एवं अन्य नम्बरों में होकर डाला जा रहा है। जो कि पूर्णतः गलत है। हम इसका विरोध करते हैं।

जिस तरह पहली पाइप लाइन डाली हुई है। उसी तरह दूसरी पाइप लाइन डाली जाए। अन्यथा हम धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर ओमकार सिंह, गुलाब सिंह, रघुवीर, जगदीश पहलवान, निरोती लाल, मायाराम, जयशिव, रामवीर, सुरेन्द्र सिंह, हर देवेन्द्र सिंह, राकेश, दरब सिंह, महावीर सिंह, सागर खैनवार, डिगम्बर, छज्जन सिंह, योगेन्द्र आदि किसान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है