प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक; जीरो डोज टीकाकरण कार्यशाला का आयोजन

Mar 27, 2026 - 21:31
 0
प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक; जीरो डोज टीकाकरण कार्यशाला का आयोजन

भरतपुर जिले के रूपबास ब्लॉक की पंचायत समिति सभागार में जीरो डोज टीकाकरण कार्यशाला का आयोजन मंजरी संस्थान यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया।कार्यशाला  मुख्य अथिति पूर्व प्रधान सालिगराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हई।

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी काजल  शर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी  लखन की अध्यक्षता में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं का आमुखीकरण किया गया | 

खण्ड विकास अधिकारी ने सभी से जीरो डोज टीकाकरण कार्यकम में सहयोग की अपील की तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखन सिंह   द्वारा कहा गया कि सभी बच्चों को समय से टीके लगे जिससे हम जीरो डोज बच्चों में कमी ला सके यह तभी संभव होगा जब आप सभी गणमान्य लोग अपने अपने क्षेत्र में टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु टीकाकरण का प्रचार प्रसार करते रहें एवं अपनी बैठकों में क्षेत्र के लोगों से टीकाकरण पर चर्चा करते रहें | 

पूर्व प्रधान रुपवास सालिगराम शर्मा  द्वारा कहा गया कि वह टीका नहीं लगवाने वाले परिवारों को पहले भी समझा चुके है किंतु मै कहना चाहूंगा कि आज की बैठक से मैने प्रेरणा ली है कि अब मै सभी प्लेटफार्म पर टीकाकरण पर बात करूंगा और पूछूंगा की क्या आपने अपने बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के टीके लगवाए है | 

मंजरी संस्थान रुपवास के ब्लॉक समन्वयक पुष्पेन्द्र फौजदार  ने  सभी उपस्थित  प्रभावशाली व्यक्तियों से निवेदन किया कि अपनी बैठकों में, अपने परिवार जनों से ,पड़ोसियों से व टीके से छूटे हुए बच्चो  के अभिवावकों से  टीकाकरण समय पर लगें इस  हेतु चर्चा करते रहें   ।
मंजरी संस्थान के गौरव शर्मा , शादाव जैदी द्वारा प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से जीरो डोज कार्यक्रम में उनसे अपेक्षाएं एवं सहयोग हेतु निवेदन किया गया साथ ही बताया गया कि वह  दिवस को सत्र विजिट कर टीकाकरण नहीं करवाने वाले या बीच में टीकाकरण छोड़ देने वाले परिवारों की समझाइश करें जिससे हर बच्चे को टीका लग सके और वह बीमारियों से सुरक्षित रह सके।

जीरो डोज टीकाकरण कार्यशाला  में सभी उपस्थित प्रभावशालीओं एवं धर्म गुरुओं को उनके सहयोग हेतु मंजरी संस्थान की तरफ से खण्ड विकास अधिकारी , खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपस्थित सभी प्रभावशाली व्यक्तियों का पटका पहना कर व शील्ड देकर  सम्मानित किया गया। 
इस दौरान रमेश चंद्र शर्मा पूर्व सरपंच, चन्द्र शेखर शर्मा, भगवान सिंह, रूपकला पार्षद नानकपुर रूपबास, प्रेमचंद्र सरपंच चैकोरा, रामकुमारतेजनगर उपस्थित रहेज़ बैठक का संचालन मंजरी संस्थान यूनिसेफ के मुकेश कुमार कौशिक ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है