रामसापीर के मंदिर पर महा आरती के बाद भंडारे का आयोजन
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर मे रामसापीर मंदिर कच्ची बस्ती मालवीय नगर चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी को बाबा रामदेव सुगना बाई हरजी भाटी तथा भांजे की मूर्ति को नई साज सज्जा श्रृंगार से सुशोभित किया महा आरती की गई ।
इसके उपरांत मालपुए का भोग लगा कर कन्याओं को भोज कराया उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सूरज कुमार की ओर से बाबा रामदेव व अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई