रैणी के पिनान कस्बे मे परिवर्तन संकल्प जनसभा मे उमड़ा जन शैलाब: कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली दामन का साथ - मौर्य

Sep 21, 2023 - 06:53
 0
रैणी के पिनान कस्बे मे परिवर्तन संकल्प जनसभा मे उमड़ा जन शैलाब: कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली दामन का साथ -  मौर्य

रैणी (अलवर, राजस्थान/ महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र मे भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को सांयकाल पिनान में 8.35 बजे होने वाली जन सभा स्थल पर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर आयोजक एवम भाजपा युवा नेता बन्ना राम मीना सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने संकल्प यात्रा के मुख्य अथिति केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश , राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ को माला पहना कर स्वागत किया ।
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है तो वो कमल का फूल खिलाने से ही बना है और आगे भी कमल का फूल खिलाने के लिए ही बन रहा है  तथा कांग्रेस का और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है। 2018 में आपसे थोड़ी सी चूक हो गई थी और झूठे लोग झूठा कर्ज माफी जैसे वायदा  कर सत्ता पर काबिज हो गए।

उत्तर प्रदेश की तरह आपके जयपुर में भी डबल इंजन की सरकार हो तो आपके यहां भी राम राज्य होगा। अगर मोदी केंद्र की सत्ता में नहीं आते तो राम मंदिर बनता क्या व धारा 370 हटती क्या।
इस दौरान  भाजपा नेता विजय समर्थलाल , सुनीता मीना , श्याम सुंदर , पूर्व प्रधान देवकरण मीना, पिनान मंडल अध्यक्ष भजन लाल सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल प्रधान , प्रेमनाथ धामानी, लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राजपूत , रैणी मण्डल अध्यक्ष राकेश शर्मा , माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीना सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवम कई हजारों  की संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता मौजूद थे।
पिनान जनसभा मे रात होते हुए भी इतनी ज्यादा भीड देख मुख्य अतिथि मौर्य व राजेंद्र सिंह राठौड खुश नजर दिखाई दिए तथा प्रतिपक्ष नेता राठौड ने राजस्थान की मौजूदा सरकार को खूब कोसा। जनसभा मे लगातार मोदी मोदी और भारत माता की जय तथा भाजपा जिन्दाबाद के नारे अनवरत रूप से लगते रहे। इस दौरान आमजन के मनोरंजन के लिए लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलते रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................