झडाया बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

Mar 29, 2026 - 15:31
 0
झडाया बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के झडाया बालाजी मंदिर परिसर पर हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा l हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंदिर परिसर पर मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा l समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं विकास जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 1 अप्रैल को मंदिर परिसर पर रामायण पाठ व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी l

विकास जंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को जीवंत झांकियां एवं शोभायात्रा सिमी आर्ट एंड ग्रुप अलवर के कलाकारों द्वारा दिखाई जाएगी l हनुमान जन्मोत्सव पर संत महात्माओं का आगमन व संत महात्माओं के प्रवचन होंगे तत्पश्चात संत महात्माओं का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा l इसके साथ ही हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन होगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................