माली सैनी अधिकारी-कर्मचारी संस्था की जिला स्तरीय बैठक में समाज विकास के लिए बने महत्वपूर्ण प्रस्ताव
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) माली सैनी अधिकारी-कर्मचारी संस्था की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक पुर घाटी स्थित बालाजी स्थान पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली ने की, जबकि संचालन सचिव कन्हैयालाल बुलीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण माली ने बताया कि बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूत दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की दिशा में अधिक से अधिक सदस्यों को सहयोग राशि देकर स्थायी सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था को सरकार से भूमि आवंटन दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही तुरंत प्रारंभ करने पर सहमति बनी।
बैठक में तहसील स्तर पर संस्था की नई कार्यकारिणियों के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि संगठन की पहुंच गांव-गांव तक मजबूत की जा सके। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने तथा हर महीने शिक्षा एवं संस्कार दिवस मनाने पर भी निर्णय लिया गया।
बैठक में भेरूलाल माली, गोपाल माली, सत्यनारायण माली, पवन माली, आयुष माली, शंकरलाल माली, सुरेंद्र माली सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।