सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला कलैक्टर ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

Apr 1, 2026 - 18:24
 0
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला कलैक्टर ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

राजगढ़ (अलवर / अनिल कुमार गुप्ता ) जिला कलैक्टर अर्तिका शुक्ला राजगढ़ पहुंची जहां उन्होंने राजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलैक्टर ने साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बीसीएमओ डॉ. विशाल सिद्ध व प्रभारी डॉ. रमेश मीना से जानकारी लेकर सुधार करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कललक्टर ने पर्ची काउंटर के पास डिस्प्ले, एमओटी में हाफ कटर व गेट पर पर्दे लगाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान टीबी रोगी कालूराम कोली ने जिला कलेक्टर को पोषण राशि नही मिलने की शिकायत की। जिला कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी व लू का मौसम आने वाला है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निरीक्षण किया । 

उन्होंने बताया कि राजगढ़  सीएचसी में सिजेरीयन सैक्शन ज्यादा से ज्यादा कराने लिए निर्देशित किया गत वर्ष भी 16 सेक्शन हुए है। वही हर सीएचसी में एक महिला की प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेटेड है तो नॉर्मल नही हो सकती है। वो काम सीएचसी स्तर पर होना चाहिए नाकी उनको रैफर करना चाहिए। जबकि राजगढ़ में एनेस्थेटिक, गोयकोलॉजिस्ट के चिकित्सक मौजूद है। जिसको लेकर विशेष रूप से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में यहां एक ट्रॉमा सेंटर बनने वाला है। जिसके लिए एनसीआर से फंड मिला है। उसकी अभी शुरुआत नही हुई है। सम्भवतया इसी हफ्ते से कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, एसडीएम सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय, मुकेश सोनी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................