फार्म पौण्ड योजना से किसानों को मिल रहा लाभ; जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा उत्पादन

Apr 1, 2026 - 18:46
 0
फार्म पौण्ड योजना से किसानों को मिल रहा लाभ; जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा उत्पादन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
संयुक्त निदेशक कृषि विभाग राधे श्याम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के खेतों पर वर्षा जल को एकत्रित करने एवं उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए फार्म पौण्ड योजना संचालित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), लघु एवं सीमांत किसानों को कच्चे फार्म पौण्ड पर इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73 हजार 500 रुपये तथा प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौण्ड पर 90 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 35 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है।

वहीं अन्य श्रेणी के किसानों को कच्चे फार्म पौण्ड पर 60 प्रतिशत या अधिकतम 63 हजार रुपये तथा प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौण्ड पर 80 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये तक अनुदान देय है। अनुदान की पात्रता न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता की खेत तलाई पर ही लागू होगी।
पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया कि किसान के नाम पर एक ही स्थान पर न्यूनतम 0.3 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। संयुक्त खातेदार की स्थिति में भी एक स्थान पर न्यूनतम 0.3 हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है।
उन्होंने आगे बताया कि जिला भरतपुर को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 89 फार्म पौण्ड के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 39 लक्ष्य पूरे किए जा चुके हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................