गृह राज्यमंत्री 2 अप्रेल को भरतपुर दौरे पर रहेंगे
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 2 अप्रैल गुरुवार को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री दोपहर 12 बजे भरतपुर पहुंचेंगे। यहां वे हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अखाड़े के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम श्री वायुवृक्ष आश्रम ट्रस्ट द्वारा हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर, काली की बगीची चौराहे के पास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात राज्यमंत्री दोपहर 1 बजे भरतपुर से डीग के लिए प्रस्थान करेंगे।