धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती, 14 अप्रेल को कस्बे के मुख्य मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा 

Apr 13, 2026 - 18:35
 0
 धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती, 14 अप्रेल को कस्बे के मुख्य मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा 

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन मंदिर से कल शाम 5:15 बजे मंदिर परिसर में सेन जी महाराज की पूजा अर्चना के बाद सेन जी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी l समाज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार मावतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में समाज के सभी लोग एकत्रित होकर शोभायात्रा में भाग लेंगे l

अध्यक्ष मावतवाल  समाज के सभी लोगों से अपील की है कि कल ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेन मंदिर  पहुंचकर शोभायात्रा में भाग ले l सेन समाज के नवनिर्वाचित संरक्षक कैलाश मावतवाल व अनिल सुनारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन जयंती के अवसर पर समाज के सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा में अधिक से अधिक भाग ले l सोमवार को कस्बे में सैन जयंती की तैयारियो को लेकर समाज के लोगों को घर-घर पीले चावल बांटकर न्योता दिया गया l मिली जानकारी के अनुसार सेन समाज के लोगों द्वारा स़ेन जयंती के अवसर पर पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................