डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती: खैरथल-तिजारा जिला सचिवालय में होगा जिला स्तरीय समारोह; नवीन छात्रावासों का होगा शिलान्यास
खैरथल-तिजारा, (देवराज मीणा) भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी मंगलवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में प्रातः 11:00 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिला सचिवालय सभागार, खैरथल-तिजारा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
- योजनाओं का लाभ और शिलान्यास
समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले के पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया जाएगा। इसके साथ ही, जिले के शैक्षिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने हेतु दो नवीन छात्रावासों का शिलान्यास भी वर्चुअल माध्यम से संपन्न होगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने जिले के नागरिकों, प्रबुद्धजनों और युवाओं से अपील की है कि वे प्रातः 11:00 बजे जिला सचिवालय पहुँचकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा: "यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बाबा साहब के संघर्षों, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का एक अनूठा अवसर है। अधिक से अधिक जनभागीदारी ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"


