वार काउंसिल आफ राजस्थान के सदस्य की चुनाव की तैयारी को लेकर डीग बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित; 22 अप्रैल को जिला न्यायालय परिसर स्थित बार सभागार में होगा मतदान
डीग (नीरज जैन) वार काउंसिल आफ राजस्थान के सदस्य पद के चुनाव की तैयारीयो को लेकर वार ऐसियोशेशन डीग के सभागार में अतिरिक्त चुनाव अधिकारी कृष्ण विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अधिवक्ता कृष्ण विजय सिंह ने बताया कि वार काउंसिल आफ राजस्थान 2026 के सदस्य पद के चुनाव के लिए डीग जिला न्यायालय परिसर स्थित वार सभागार में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने ने सभी अधिवक्ताओं ने मतदान करने की अपील की है।
बैठक में बार एसोसिएशन डीग के अध्यक्ष सुबोध पाराशरये,अनिल कुमार गुप्ता, हरिकृष्ण शर्मा, कौशलेंद्र इंदौलिया, रमाकांत शर्मा सुरेंद्र सिंह,सुनील दत्त शुक्ला , रेनू कुमारी, क्षमा शर्मा,प्रिंकेश सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।


