जल संसाधन मंत्री और विधायक ने डीग के बाजारों में आमजन को दी सरकार की योजनाओं और जीएसटी छूट की जानकारी
व्यापारियों से आम जन को GST छूट की जानकारी और उसका लाभ देने करी अपील
डीग (नीरज जैन) जल संसाधन मंत्री और डीग जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ शैलेश सिंह के साथ डीग के प्रमुख बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और आमजन को जीएसटी छूट के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियाँ सीधे जनता और व्यापारियों के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कई आवश्यक वस्तुओं और दैनिक उपयोग की चीजों पर अब जीएसटी में कटौती की गई है, जिससे आमजन को आर्थिक राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री रावत ने दुकानदारों को से कहा कि वे अपने ग्राहकों को जी एस टी छूट के बारे में तथा उससे आम जन की उपयोग की वस्तुओं के दामों में हुई कमी के बारे में सही जानकारी दें और आमजन को योजनाओं का पूरा लाभ पहुँचाने में सहयोग करें। रावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की आर्थिक भलाई और बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और जी एस टी में दी गई छूट की सही जानकारी हर नागरिक तक पहुँचनी चाहिए, ताकि किसी को भी इसका लाभ लेने से वंचित न रहना पड़े। इस अवसर पर जनता और व्यापारियों में उत्साह देखा गया और लोग जीएसटी छूट के बारे में अधिक जानने और इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक हुए। प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की जागरूकता यात्राएँ समय-समय पर जारी रहेंगी ताकि हर नागरिक तक योजनाओं और राहतों की सही जानकारी पहुँचे।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट खेमचंद कोली ,राजेंद्र खंडेलवाल,गौरव सोनी, दाऊ दयाल नसवारिया,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं मोजूद ।


