पीपलखेड़ा जंगल से 6 साइबर ठग गिरफ्तार: 6 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 8 सिम कार्ड जब्त

एक आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर फरार

Nov 18, 2025 - 11:14
Nov 18, 2025 - 11:42
 0
पीपलखेड़ा जंगल से 6 साइबर ठग गिरफ्तार: 6 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 8 सिम कार्ड जब्त

डीग जिले के गोपालगढ़ थाना पुलिस ने पीपलखेड़ा के जंगल में दबिश देकर 6 साइबर ठगों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 1 साइबर ठग भागने में कामयाब रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपियों से 6 चोरी के मोबाइल, 1 ATM कार्ड और 8 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

  • आरोपी झाड़ियों में छुप कर रहे थे ठगी

ASI राम अवतार ने बताया कि थाने से पुलिस का जाब्ता साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना हुआ। पुलिस की टीम पथराली चन्दुपुरा, पीपलखेड़ा गश्त करती हुई पीपलखेड़ा के तिराहे पर पहुंची। जहां मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 7 व्यक्ति पीपलखेड़ा के जंगल में बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां 7 व्यक्ति झाड़ियों में बैठकर मोबाइल चलाते हुए और आपस में बात करते हुए दिखाई दिए।

  • 1 आरोपी हुआ फरार

जैसे ही साइबर ठगों ने पुलिस को देखा तो, वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर 6 आरोपियों को पकड़ लिया। 1 साइबर ठग भागने में कामयाब रहा। उक्त शख्सो के द्वारा आनलाईन ठगी करने व शख्सो के पास साईबर अपराध संबंधी सामग्री होने की पूर्ण  आशंका होने पर नाम पता पूछा तो पहले ने नाम सकील पुत्र जहाज खा उम्र 25 साल जाति मवे निवासी पीपलखेडा पुलिस थाना गोपालगढ जिला डीग राज होना बताया उकसे मोबाईल में  में फर्जी  फेसबुक एप पर संजीव कुमार नाम से प्रोफाइल बनी हुई है  ।

दूसरे शख्स से नामपता पूछा तो अपना नाम राजेश पुत्र मंगल उम्र 20 साल निवासी पीपल खेडा पुलिस थाना गोपालगढ़ जिला डीग राज0 होना बताया। जिसके फर्जी  मोबाईल नंबर से लेवल अमृता  शॉप  कलेक्शन नाम से प्रोफाइल बनी हुई है। जिसके चैट में लेडीज कपडे बेच कर होम डिलीवरी करने का झांसा देकर ठगी करने सम्बन्धी चैट मौजदू है। फेसबुक एप पर अंकिता अग्रवाल  नाम से प्रोफाइल बनी हुई है।

तीसरे शख्स से नाम पता पूछा तो अपना नाम हासिम पुत्र सपीक उम्र 22 साल जाति मवे निवासी झैंझपुरी पुलिस थाना कैथवाडा जिलाडीग राज0 होना बताया। जिसके फर्जी  सिम व मोबाईल को चैक किया गया तो जीमेल एप पर राजूवाईन नाम से ईमले आईडी लोगिन है।

चौथे शख्स से नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकित पुत्र प्रकाश  उम्र 20 साल जाति ब्राहम्ण निवासी रल्लीवास पापडा पुलिस थाना गोपालगढ जिला डीग राज0 होना बताया। जिसके पहने हुए पेंट की दाहिनी जेब में मिले vivo कम्पनी के मोबाईल को चैक किया गया तो उक्त मोबाईल में व्हाटसअप एप पर मोबाईल नंबर 9351248276 से हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा नाम से प्रोफाईल बनी हुई है तथा व्हाटसअप बिजनेस एप पर मोबाईल नंबर 8000133324 से किडस् कार कम्पनी नाम से प्रोफाइल बनी हुई है। उक्त दोनों व्हाटसअपस् में खिलौने बेच कर होम डिलीवरी करने का झांसा देकर ठगी करने संबंधी चेट मौजूद है।

पाचंवे शख्स से नाम पता पूछा तो अपना नाम अरबाज पुत्र सौराफ उम्र 20 साल जाति मवे निवासी रब्बाका पुलिस थाना नौगंवा जिला अलवर राज0 होना बताया।जिसके पहने हुए पेंट की दाहिनी जेब मिले मिले सैमसंग कम्पनी के मोबाईल को चैक किया गया उक्त मोबाईल मे  व्हाटसअप बिजनेस एप पर मोबाईल नम्बर 9996106405 से ऑनलाईन मोबाईल शॉपिग  होम डिलीवरी नाम से प्रोफाइल बनी हुई है। जिसमें ऑनलाईन सस्ते दामो मे मोबाईल बेच कर होम डिलीवरी करने का झांसा देकर ठगी करने संबंधी चैट मौजूद है।
छटे शख्स से नाम पता पूछा तो अपना नाम वसीम अकरम पुत्र असरफ उम्र 27 साल जाति मेव निवासी रब्बाका पुलिस थाना नौगंवा  जिला अलवर राज0 होना बताया। जिसके पहने हुए  पेंट की दाहिनी जेब में मिले रियलमी कम्पनी के मोबाईल को चैक किया गया तो आईएमईआईनंबर 861712060464714 व 861712060464706 है तथा सिमकार्ड नंबर 7878375732 व 8233881128 लगी हुई है। उक्त मोबाईल में फसेबुक एप पर वसीम जुनेयार, मनीष जैन, सुनील राय, JIo डिलीवरी, ऑनलाईन बुकिंग, मनीष जैन, जॉय बिर्श्नाइे नामो से प्रोफाइल बनी हुई है।

उपरोक्त  छः शख्सो से भागने वाले शख्स का नाम पता पूछा तो अरबाज पुत्र अयुब जाति मवे निवासी सहडूगर पुलिस थाना गोपालगढ़ जिला डीग राज0 होना बताया। उपरोक्त  छः शख्सों ने पूछताछ पर बताया कि हम सभी संयुक्त रूप से गिरोह के रूप में मिलकर मोबाईलो से लोगो को विभिन्न तरीकोसे झांसे देकर तथा पुलिस व सेना के अधिकारी बनकर लोगो को धमकी देकर उनसे ठगी करते हैं तथा इस काम में हम चोरी के मोबाईल, फर्जी  सिम कार्ड व फर्जी  बैंक खातो को उपयाग  में लेते हैं। इस प्रकारउक्त शख्सो द्वारा इलैक्ट्राेिनक साधन मोबाईल आदि का प्रयोगकर काल्पनिकनामो के आधार पर  शोशल मीडिया प्रोफाइल विकसित कर अनजान लोगो से सम्पर्क कर लोगो को झांसे में लेकर धोखधडी कर आनलाईन ठगी करना तथा चोरी के मोबाईल, अनजान लोगो के नाम से जारी सिमकार्ड व बैंक खाते काम में लेना जुर्म धारा-303(2), 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3),
340(2), 308(2), 61(2)(क) बीएनएस 2023 व 66(डी)आईटी एक्ट की तारीफ में आना पाए जाने पर उक्त शख्सो सकील, राजेश, हासिम, अंकित, अरबाज व वसीम अकरम के कब्जे में मिले कुल 6 एण्ड्राईड मोबाईल, 1 एटीएम कार्ड व 2 सिम कार्ड को जरिये फर्द जप्ती जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। जब्तषुदा मोबाईल, एटीएम कार्ड व सिमकार्ड को अनुसंधान  हेतु अनशील्ड रखा गया। मुलजिम उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद सम्पूर्ण कार्यवाही एएसआई मय हमराही जाप्ता मय मुलजिम मय कुल 6 एण्ड्राइर्ड मोबाईल, 1 एटीएम कार्ड व 2 सिमकार्ड जब्त कर वापिस थाना आया। मुलजिमानो से पूछताछ जारी है । 

  • अलग-अलग तरीके से कर रहे थे ठगी

आरोपियों के मोबाइल की तलाशी के दौरान पाया गया कि उन्होंने अपने मोबाइलों में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई हुई थी। जिसके जरिए वह सेक्सटॉर्शन, नौकरी लगवाने, ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में बेचने सहित अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है