रेलवे के अंडरपास के समीप अज्ञात बदमाशों ने दो युवको पर किया हमला, अलवर रेफर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग स्थित गोठ की चौकी-बल्लुपुरा के मध्य स्थित रेलवे के अंडरपास के समीप शनिवार की सांय बोलेरो में सवार अज्ञात बदमाश ने कार में सवार होकर शादी का कार्ड देने जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया।
घायल रैणी क्षेत्र के खरखड़ा निवासी रामौतार पुत्र घमंडीलाल मीणा को राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। राजेश मीना ने बताया कि रामौतार और वह दोनों कार्ड देने जा रहे थे। तभी रामौतार बाथरूम करने के लिए उतर गया था। पीछे से बोलेरो में सवार करीब आठ लोग आए जिन्होंने उन पर हमला कर दिया। जिसमे रामौतार गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।
सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा ले राजगढ़ सीएचसी पहुंची। जहां घायल से घटना की जानकारी ली। डॉ. सत्यप्रकाश मीना ने बताया कि शनिवार की सांय लड़ाई-झगड़े का मरीज आया था। जिसका नाम रामौतार पुत्र घमंडीराम मीना था। जिसके सीधे पैर में फ़्रेक्चर था व सिर में चोंट थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया है।


