हलैना में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल संपन्न: जीतू हरियाणा और सत्यवीर सह रहे संयुक्त विजेता; विधायक बहादुर सिंह कोली ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

Apr 19, 2026 - 13:09
 0
हलैना में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल संपन्न: जीतू हरियाणा और सत्यवीर सह रहे संयुक्त विजेता; विधायक बहादुर सिंह कोली ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

हलैना (विष्णु मित्तल)। कस्बा हलैना में श्री बांके बिहारी जी महाराज रथयात्रा मेला कमेटी एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक मेले के दौरान भव्य राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • कांटे की टक्कर में बराबर रहे विजेता:

दंगल की सबसे रोमांचक और आखिरी कुश्ती हरियाणा के करनाल निवासी जीतू सिंह और राजस्थान के सह निवासी सत्यवीर सिंह के बीच हुई। 12 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले के अंत में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। मेला कमेटी ने दोनों को संयुक्त विजेता घोषित करते हुए 11-11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।

इसी प्रकार, पूर्व प्रशासक स्वर्गीय रमनलाल चाहर की स्मृति में नीरज चाहर द्वारा आयोजित 21 हजार रुपये की विशेष कुश्ती उत्तर प्रदेश के माखन सिंह और राजस्थान केसरी धम्पू सिंह के बीच हुई, जो बराबरी पर समाप्त हुई।

कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक सरपंच दीपेश कुमार जाटव ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम भूतोली, इन्दल सिंह जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टन्टा, अन्नू ठाकुर, मोहन सिंह डीलर और यादराम सैनी उपस्थित रहे।

 मेले का शुभारंभ 17 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ हुआ था। उत्सव के दौरान श्री बांके बिहारी जी महाराज की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें ठाकुर जी ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। मंदिर के महंत सुरेशचन्द मुदगल द्वारा ठाकुर जी की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जागीरदार परिवार और बाल कल्याण समिति का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................