तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उद्घाटन व लोकार्पण

Apr 24, 2026 - 22:08
 0
तखतगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य उद्घाटन राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की विभिन्न विकास कार्यों में उद्घाटन व लोकार्पण

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को 100 फीट ऊंचे तिरंगे ध्वज व विभिन्न विकास कार्यों का एलईडी पर रिमोट के जरिए मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर तथा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा भव्य उद्घाटन व शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तखतगढ़ बस स्टैंड के 500 मीटर के करिब पर हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पुजा अर्चना के साथ हुआ जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल व कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए के चैक वितरित किए।
सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के नेतृत्व में 1967 में जब सिक्किम के नाथू ला में चीनी सैनिकों ने अतिक्रमण की कोशिश की , तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पीछे हटने के आदेशों को दरकिनार करते हुए , स्वयं तोपों का उपयोग करने का साहसी निर्णय लिया।  

इस निर्णायक कार्रवाई से 300 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए और उन्होंने चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। नाथूला में सगतसिह की मूर्ति लगवाई व युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं।

उन्होंने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र में 30 मीटर उंचाई वाला तिरंगा पोल मय झण्डा फिक्सीग कार्य का लोकार्पण नगर पालिका तखतगढ़ क्षेत्र में रेन बसेरा निर्माण कार्य खेडावस में पानी टंकी निर्माण नगर पालिका द्वारा पक्षी गृह निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही संघवी केसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रार्थना स्थल परिसर में टीनशैड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेब निर्माण का उद्घाटन व कई प्रकार की जांचो की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई तथा पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 3 विज्ञान की प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया ।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी सगीदेवी पत्नी मोतीराम, पप्पुराम पुत्र प्रतापराम , जगमाल राम पुत्र प्रतापराम, पूजादेवी छगनलाल सासाराम नरसा को 50 हजार रुपए चैक के माध्यम से अनुदान दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तृतीय किश्त के लिए लाभार्थी सोहन सिंह पुत्र मीठूसिह, पुखाराम पुत्र गजाराम प्रजापत, पोनी देवी पत्नी अमराराम माली, शांतिदेवी पत्नी पेमाराम राणा, पुष्पा देवी पत्नी पोमाराम मीना को 50 हजार का चैक वितरित कर लाभान्वित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में मौजूद मुख्य  अतिथि जनप्रतिनिधि व जनसमूह ने राष्ट्रीयगान के साथ समाप्त हुआ। इस मौके आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठीया, करणसिंह नेतरा, उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार, ईओ मगराज चौधरी, रतन साखला, मडल अध्यक्ष रमेश कुमार उर्फ पारस घाची, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज नामा, राजेश कुमार कुमावत , नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल अधिकारीगण गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है