दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कैंटर, चालक गंभीर

Apr 25, 2026 - 12:56
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कैंटर, चालक गंभीर

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिंताजनक हालत में उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के चैनेज संख्या 132 पर एक कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रहे एक वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कैंटर चालक सलमान (निवासी जलमहल, जयपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की सूचना पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत पिनान अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया है।

रैणी पुलिस ने घटना के संबंध में घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................