सोनागिर जैन मंदिर में बड़ी घटना; दान पेटी चोरी का मामला: CCTV बंद, सुरक्षा में चूक से 10.5 किलो चांदी पार

Apr 5, 2026 - 18:55
 0
सोनागिर जैन मंदिर में बड़ी घटना; दान पेटी चोरी का मामला: CCTV बंद, सुरक्षा में चूक से 10.5 किलो चांदी पार

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) जैन धर्मावलंबियो की आस्था के केंद्र मध्य प्रदेश के दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य जैन मंदिर से अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली, साथ ही मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नगदी भी पार कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है ।और इसके ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड छुट्टी पर थे, जबकि एकमात्र गार्ड ड्यूटी के दौरान सोता मिला। इस लापरवाही का फायदा उठाकर चोर आसानी से मंदिर परिसर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उस समय बंद पाए गए। इसके चलते पुलिस को शुरुआती जांच में साक्ष्य जुटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इस चोरी में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है। इसी दिशा में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले में विनायक शुक्ला (एसडीओपी) ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................