राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ मे बिना इंटर्नशिप नहीं दे पाएंगे छठे सेमेस्टर की परीक्षा, 21 दिवसीय RKCL इंटर्नशिप अनिवार्य

Apr 25, 2026 - 19:24
Apr 25, 2026 - 19:48
 0
राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ मे बिना इंटर्नशिप नहीं दे पाएंगे छठे सेमेस्टर की परीक्षा, 21 दिवसीय RKCL इंटर्नशिप अनिवार्य

गोविंदगढ़ (अलवर) राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में अध्ययनरत स्नातक छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत अब विद्यार्थियों को अपनी मुख्य परीक्षा देने के लिए इंटर्नशिप प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा।

बिना इंटर्नशिप नहीं भरा जाएगा फॉर्म:
महाविद्यालय की इंटर्नशिप नोडल अधिकारी कविता देवी ने बताया कि छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी रेगुलर (नियमित) और प्राइवेट (स्वयंपाठी) विद्यार्थियों को 21 दिन की इंटर्नशिप या RKCL कोर्स पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, वे आगामी परीक्षा के लिए अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे।

नई शिक्षा नीति के तहत निर्देश:
परीक्षा प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए इंटर्नशिप को आवश्यक बनाया गया है। यह नियम सभी विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को समय रहते अपनी इंटर्नशिप या अनिवार्य कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े

RKCL (Rajasthan Knowledge Corporation Limited) के अन्तर्गत चलाये जा रहे निम्नानुसार कोर्सेज को विश्वविद्यालय द्वारा इन्टर्नशिप के समकक्ष मान्य किया गया है -

  • (i) RKCL Certificate in Artificial Intelligence and Prompt Engineering
  • (ii) RKCL Certificate in Information Technology
  • (iii) RKCL Certificate in Financial Accounting
  • (iv) RKCL Certificate in Advanced Excel
  • (v) RKCL Certificate in Digital Marketing
  • (vi) RKCL Certificate in Graphic Designing
  • (vii) RKCL Certificate in DTP (Desktop Publishing)
  • (viii) RKCL Certificate in Web Development using PHP
  • (ix) RKCL Certificate in Web Designing using React
  • (x) RKCL Certificate in Python Programming
  • (xi) Microsoft Office Specialist

विद्यार्थियो के लिए विशेष जानकारी-
1. विद्यार्थी अपने निकटतम RKCL सेन्टर से उक्त में से कोई भी कोर्स ऑनलाईन /ऑफलाईन माध्यम से पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है। जिसे परीक्षा आवेदन पत्र संग्रहण केन्द्र महाविद्यालय में प्रस्तुत करना होगा। नजदीकी सेंटर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://myrkcl.com/frmsearchitgk_new.php से प्राप्त की जा सकती है
2. उक्त के अतिरिक्त परीक्षार्थी द्वारा अन्य किसी भी राजकीय अथवा निजी संस्थान, संगठन, कम्पनी, समूह, फर्म इत्यादि से निर्धारित अवधि का इन्टर्नशिप कार्यक्रम पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है। जिसे परीक्षा आवेदन पत्र संग्रहण केन्द्र महाविद्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
3. प्रत्येक महाविद्यालय द्वारा इन्टर्नशिप नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, इन्टर्नशिप कार्यक्रम हेतु इनसे समन्वय किया जा सकता है।
4. स्वयंपाठी विद्यार्थियों की इन्टर्नशिप के पंजीकरण, मूल्यांकन, सम्बन्धित विद्यार्थियों के रिकार्डस के संधारण इत्यादि कार्य परीक्षा आवेदन पत्र संग्रहण केन्द्र महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................