परशुराम जयंती के उपलक्ष में हुआ शोभा यात्रा काआयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड मुख्यालय के तहसील लक्ष्मणगढ़ में परशुराम जयंती की उपलक्ष में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन विभिन्न झांकियांओ के साथ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा का आयोजन मालाखेड़ा रोड इमली वाले हनुमान मंदिर से आज शाम 5:00 बजे से प्रारंभ किया गया । शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ प्रारम्भ हुई। जोकि मेंन बाजार पुरानी सब्जी मंडी तहसील के पीछे पुराने बस स्टैंड कठूमर रोड होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला रोणीजा रोड पहुंची।
वहां सामाजिक सभा का आयोजन किया गया। बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया ।शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय से स्वागत किया । शोभायात्रा में सभी समाज के लोग उपस्थित रहे।


