सकट के प्राचीन ख़ाक नाथ बाबा मंदिर में भामाशाह ने यज्ञशाला निमार्ण कार्य के लिए रखीं आधारशिला
सकट. कस्बे की आसन की डुंगरी पर स्थित ख़ाक नाथ बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को नवकुंडात्मक यज्ञ शाला निर्माण कार्य को लेकर कस्बे के ग्वालों का बास के भामाशाह छुट्टन लाल मीणा ने गांव के पंच पटेलों की मौजूदगी में यज्ञशाला निमार्ण कार्य के लिए शुभ मुहूर्त में विधिवत आधारशिला रखी। यज्ञ शाला निर्माण कार्य की आधारशिला का कार्यक्रम वैदिक मंत्रों चरणों के साथ पं रामबाबू शर्मा के द्वारा सम्पन्न करवाया गया। भामाशाह छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि इस नव कुंडात्मक यज्ञ शाला का निर्माण कार्य 16 स्तम्भों पर करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोतीलाल मीणा, फ़ूल चंद सैनी, सूरज राम मीणा, नरसी राम मीणा, कैलाश चंद मीणा, लालचंद मीणा, रामस्वरूप मीणा, रामकिशन बनी, राजकुमार मीणा, मदन लाल सैनी, मान्याराम सैनी, कल्याण पंच, मोतीलाल गुर्जर, छोटे लाल यादव, गोपाल पांचाल, भगवान सहाय मीणा, जगदीश मीणा, हरिकिशन मीणा, जय किशन मीणा, बद्री प्रसाद मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


