बयाना जेल में कैदियों का अनशन चौथे दिन भी जारी: 9 बंदियों की तबीयत बिगड़ी, आरबीएम अस्पताल रेफर

Apr 29, 2026 - 14:14
Apr 29, 2026 - 14:15
 0
बयाना जेल में कैदियों का अनशन चौथे दिन भी जारी: 9 बंदियों की तबीयत बिगड़ी, आरबीएम अस्पताल रेफर

बयाना (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना उपकारागृह में अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे 14 कैदियों की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भीषण गर्मी और लगातार भूख हड़ताल के चलते 9 बंदियों का शुगर लेवल गिरने और चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया है। शेष 5 बंदियों का उपचार जेल परिसर के भीतर ही मेडिकल टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इन कैदियों को बीती 22 अप्रैल को गंगापुर सिटी जेल से बयाना शिफ्ट किया गया था। बंदियों का आरोप है कि यहां सुविधाओं का अभाव है, जिसके चलते वे सेवर स्थित सेंट्रल जेल या किसी अन्य सुविधायुक्त कारागार में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) दीपक मित्तल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हरिराम कुमावत ने जेल पहुँचकर अनशनकारी बंदियों से लंबी वार्ता की और समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बंदी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जेलर केदारनाथ शर्मा ने बताया कि शुरुआत में कुल 30 कैदियों ने हड़ताल शुरू की थी, जिनमें से प्रशासन की समझाइश के बाद 16 ने भोजन शुरू कर दिया है, परंतु 14 बंदी अब भी अपनी जिद पर अडिग हैं।

एक ओर जहां जेल के भीतर कैदियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, वहीं जेल के बाहर उनके परिजनों ने डेरा डाल दिया है। परिजन अपने बंदियों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम जानने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे जेल परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है