विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम; एसआईआईसी स्थापना हेतु एमओयू समारोह का हुआ लाइव प्रसारण

May 1, 2026 - 19:08
 0
विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम;  एसआईआईसी  स्थापना हेतु एमओयू समारोह का हुआ लाइव प्रसारण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम तथा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना के लिए एमओयू हस्ताक्षर समारोह का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिला कलक्टर कमर चौधरी, प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी, प्रदेश के कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री केके विश्नोई ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया जाएगा। 
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, भगवानदास शर्मा, गिरधारी गुप्ता, श्यामसुन्दर गौड, प्रेमपाल, अनुराग तमरौली सहित जनप्रतिनिधि एवं जिले के चयनित महाविद्यालयों से 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................