डिजिटल जनगणना में नागरिक अब घर बैठे करें स्वयं गणना; मोबाइल से भरें परिवार का विवरण, मिलेगी 16 अंकों की विशेष आईडी

May 1, 2026 - 19:10
 0
डिजिटल जनगणना में नागरिक अब घर बैठे करें स्वयं गणना;  मोबाइल से भरें परिवार का विवरण, मिलेगी 16 अंकों की विशेष आईडी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सरकार द्वारा जनगणना 2026-27 को आधुनिक और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा  स्व-जनगणना की सुविधा शुरू की गई है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in  पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर आसानी से घर बैठे जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने पर एक 16 अंकों की विशेष एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में जनगणना कर्मचारी को दिखाना होगा।
ऐसे करें स्व-जनगणना-
जिला कलक्टर ने बताया कि सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in  पर जाएँ। मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद राज्य, जिला, पिनकोड तथा घर का पता भरें। नागरिकों को अपने घर की सही लोकेशन मैप पर चिन्हित करनी होगी।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात घर की सुविधाओं, परिवार के सदस्यों, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य आवश्यक जानकारी से जुड़े लगभग 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म की समीक्षा कर अंतिम रूप से सबमिट करें। उन्होंने बताया कि फॉर्म जमा होते ही नागरिकों को एक विशिष्ट 16 अंकों की स्व-गणना एसई आईडी प्राप्त होगी। जब जनगणना अधिकारी घर आएंगे, तब यह आईडी दिखानी होगी।
क्यों है यह सुविधा खास-
जिला कलक्टर ने बताया कि इस नई डिजिटल व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। नागरिकों का समय बचेगा और सटीक जानकारी सीधे पोर्टल पर दर्ज होगी।
नागरिकों से अपील
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि समय रहते स्व-जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करें और देश की विकास योजनाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध कराने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि स्व-गणना करते समय नागरिक सही डाटा भरें जिससे देश के विकास योजनाओं एवं भविष्य की प्लानिंग कर देश में बेहतर नीतियों को लागू करने में मदद मिलेगी।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................