माली समाज ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस

May 3, 2026 - 19:09
 0
माली समाज ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस

भीलवाड़ा/गुरला (बद्रीलाल माली) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस सेवा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के लोगों ने इस अवसर को 'जनसेवा' के रूप में मनाते हुए विभिन्न रचनात्मक कार्य किए।

  • देवरिया बालाजी स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की गई।  कुवाड़ा कच्ची बस्ती स्थित घुमन्तु पाठशाला सहित कई अन्य बस्तियों में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने कहा कि अशोक गहलोत सर्वहारा, अभावग्रस्त और वंचित लोगों के सच्चे मसीहा हैं। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं ने राजस्थान के हर वर्ग को लाभ पहुँचाया है। समाज उन्हें एक लोकप्रिय राजनेता के साथ-साथ एक संवेदनशील अभिभावक के रूप में देखता है।

कार्यक्रम में माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, जिला मंत्री मुरलीधर सैनी, कर्मचारी संस्था अध्यक्ष तोताराम सांखला, बंशीलाल माली, कालूराम माली, नानूराम गोयल, देबीलाल रागस्या, चौथमल रागस्या, मोहन बुलिवाल और लादू लाल रागस्या सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................