दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार: बदमाशों ने गुजरात के व्यापारी से मोबाइल, नकदी छीना, 5 लाख से ज्यादा करवाए थे ट्रांसफर

Mar 18, 2026 - 13:09
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार: बदमाशों ने गुजरात के व्यापारी से मोबाइल, नकदी छीना, 5 लाख से ज्यादा करवाए थे ट्रांसफर

अलवर जिले के बड़ौदामेव पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया- गत 13 मार्च 2026 को गुजरात के गांधीधाम निवासी धंजय ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धंजय ने बताया था कि उनकी गांधीधाम, गुजरात में प्लास्टिक कटिंग की फैक्ट्री है।

  • आरोपियों ने फोन करके ढाबे पर बुलाया

शिकायत के अनुसार, 13 मार्च 2026 को उन्हें और उनके दो साथियों को दिल्ली-मुंबई हाईवे पर स्थित अरवन ढाबे पर फोन करके बुलाया गया था। वहां एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी आई, जिसमें वे तीनों बैठ गए। गाड़ी दिल्ली की तरफ चल दी, थोड़ी दूर जाने पर एक सफेद रंग की दूसरी गाड़ी आई, जिसमें पांच अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे।

  • मोबाइल, नकदी छीना, एटीएम से निकाले रुपए

आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस, एटीएम कार्ड और 3500 रुपए नकद छीन लिए। इसके बाद, एटीएम से 40,000 रुपए निकाले गए और उनके फोन-पे नंबर से 32,000 रुपए टुकड़ों में अपने स्कैनर पर ट्रांसफर कर लिए गए।

  • 5 लाख से ज्यादा की लूट की

धंजय के एक दोस्त से मोबाइल फोन और 15,000 रुपए नकद छीने गए। उसके फोन-पे से दो लाख रुपए स्कैनर पर डलवाए गए और उसके बैंक खाते की नेट बैंकिंग से तीन लाख रुपए खुद के खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। तीसरे साथी सर्वेश से 6,000 रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी और आईडी कार्ड आदि छीन लिए गए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है