अधिवक्ता कु. लक्ष्मी को पुलिस मित्र संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
गुरला (बद्री लाल माली)भीलवाड़ा सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में सक्रिय अधिवक्ता कु. लक्ष्मी को पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली, भारत द्वारा राजस्थान प्रदेश अंतर्गत अध्यक्ष, भीलवाड़ा जिला विधि प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री संतोषदादा चौधरी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है। नियुक्ति अवधि 06 मई 2026 से 04 मई 2027 तक रहेगी।
संगठन ने आशा व्यक्त की है कि कु. लक्ष्मी अपने विधिक ज्ञान एवं सामाजिक अनुभव के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने, नागरिकों की सहायता करने तथा समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता कु. लक्ष्मी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगी तथा पुलिस एवं नागरिकों के मध्य बेहतर सहयोग स्थापित करने का प्रयास करेंगी।
संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साथी अधिवक्ताओ ने कु. लक्ष्मी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


