31 मई तक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक सत्यापन, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

May 6, 2026 - 20:10
 0
31 मई तक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक सत्यापन, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सभी पेंशनधारियों के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जिसे 31 मई 2026 तक हर हाल में पूर्ण करना आवश्यक है।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि सभी पेंशनधारी समय रहते अपना सत्यापन ई-मित्र केंद्र के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी पेंशन बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से ऐसे पेंशनधारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है जिनके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, क्योंकि सत्यापन के दौरान ओटीपी न मिलने के कारण परेशानी आ सकती है। ऐसे लाभार्थी पहले अपना मोबाइल नंबर जनाधार एवं आधार से जुड़वाएं और उसी दिन सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन का भुगतान प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................