राजकीय कन्या महाविद्यालय जहाजपुर में शुरू हुआ रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Sep 10, 2025 - 11:47
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय जहाजपुर में शुरू हुआ रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजकीय कन्या महाविद्यालय जहाजपुर में छात्राओं के आत्मविश्वास और आत्मबल को मजबूत करने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा जगरवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मबल और अटूट संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

केंद्र प्रभारी सुनीता देवी मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा कौशल आज के समय की अहम जरूरत है, जिससे छात्राओं का मानसिक व शारीरिक विकास होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 24 दिवसीय (चार सप्ताह) का होगा। इसमें 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रथम बैच में 50 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान महिला पुलिस कार्मिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी।

सहायक आचार्य भूगोल विष्णु कुमार सोनी ने कहा कि अब लड़कियां किसी भी विपरीत परिस्थिति से डरेंगी नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगी। कार्यक्रम में गौरव चौधरी, नरेश सेवालिय, बनवारी लाल, निरमा बैरवा और लालचंद शर्मा सहित कई शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................