राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कठूमर में बैठक आयोजित, अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण के निर्देश

May 6, 2026 - 20:31
 0
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कठूमर में बैठक आयोजित, अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण के निर्देश

कठूमर (दिनेश लेखी) तालुका विधिक सेवा समिति, कठूमर के तत्वावधान में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को बार संघ कठूमर में बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया के निर्देशन में किया गया।
बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर कर उनका आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को संपूर्ण देशभर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
अंत में सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति (न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) कठूमर ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्ठिर मीना, उपखण्ड अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल, थानाधिकारी धौलागढ़ देवी रामजीलाल, बार अध्यक्ष कठूमर सुभाष चंद अरुवा, बार अध्यक्ष खेरली देवेन्द्र सिंह नरुका सहित समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें एसबीआई कठूमर से शुभम शर्मा, ग्रामीण बैंक कठूमर से सर्वदमन शर्मा, ग्रामीण बैंक रोणिजाथान से रवि मीणा, ग्रामीण बैंक बडोदाकान से रवि बैरवा, ग्रामीण बैंक तसई से पवन पाराशर, ग्रामीण बैंक गारू से मुकेश गर्ग, ग्रामीण बैंक खेडली से उपेन्द्र पाल सिंह एवं बैंक ऑफ बड़ौदा खेडली से सौरभ ऐरन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................