गंज खेड़ली से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत
खेरली (दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भरतपुर डिपो द्वारा गंज खेड़ली से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा संचालित की जा रही है। इस बस का प्रस्थान समय खेरली से प्रतिदिन सुबह 07:15 बजे निर्धारित किया गया है।
यह बस सेवा ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों को राजधानी दिल्ली से जोड़ते हुए आवागमन को सुगम बनाएगी। खासकर नौकरीपेशा, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को इससे विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस बस का निर्धारित रूट गंज खेड़ली, कठूमर, नगर, सीकरी, पहाड़ी, फिरोजपुर, नूँह, सोहना, गुरुग्राम, दिल्ली पहुचेगी।
स्थानीय लोगों ने इस बस सेवा को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। लंबे समय से सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।


