करंट लगने से मजदूर युवक की मौत

Jun 23, 2020 - 01:48
 0
करंट लगने से मजदूर युवक की मौत

बयाना भरतपुर

बयाना 22 जून। निकटवर्ती गांव भीमनगर स्थित एक पत्थर औधोगिक इकाई में काम करते समय सोमवार को एक मजदूर युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक भीमसिंह पुत्र रामधन जाटव आयु 35 वर्ष निवासी भीमनगर बताया है। जो इस दिन अन्य मजदूरों के साथ फैक्ट्री के गेट को बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वहां होकर निकल रही विधुत लाइन की चपेट में आने से लगे करंट से झुलसकर मुर्छित हो गया। जिसे उपचार के लिए बयाना के राजकीय रैफरल अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। इस दौरान अस्पताल में मृतक मजदूर के परिजनों सहित अन्य लोगों की भीड हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। इस हादसे के बाद मृतक के आश्रित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow