जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन भरतपुर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन भरतपुर की मासिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सदस्य सचिव एवं अधीक्षण अभियंता नरेद्र कुमार वर्मा द्वारा ग्रामीण-शहरी पेयजल आपूर्ति,जल जीवन मिशन की प्रगति योजनाओं के संचालन-संधारण, हर घर जल प्रमाणीकरण, भूमि आवंटन,रोड मरम्मत कार्यों की स्थिति इत्यादि पर पावर पाइंट प्रजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत दी।तद्उपरान्त जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन गांवों में भूमि आवंटन में समस्या आ रही है।
उनके लिए संम्वन्धित उपखंड अधिकारी एवं राजस्व विभाग से समन्वय कर समस्या समाधान करावें साथ ही जहां पर रोड मरम्मत कार्य अधूरे हैं उन्हें अतिशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण पूरा करावें। वित्तीय वर्ष में FHTC के आवंटित लक्ष्यों को महावार योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एवं जिन ग्रामों में योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उन योजनाओं को ग्राम जल स्वच्छता समति के सहयोग से जल अर्पण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा रानी व्यास, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट एच. के. अग्रवाल,अधिशाषी अभियंता के.डी.पाण्डेय,सी.एल.मीना,अवलाके मीना,पी.पी.मीना, जिला सलाहकार नाहर सिंह जादौन एवं संम्वन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया

