नो दिवसीय राम कथा का हुआ शुभारंभ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकटवर्ती ग्राम मौजपुर में रविवार सुबह श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया।
राम कथा के शुभारंभ के पूर्व ग्राम में शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्याम मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष पंकज कटारा ने बताया रविवार सुबह प्रयागराज से आए आचार्य द्वारा 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शोभा यात्रा के पश्चात श्री राम भगवान की पूजा के साथ कथा प्रारंभ की गई ।
इस मौके पर रामेश्वर दयाल जैन पूर्व सरपंच संजीव कटारा विश्वास शर्मा अजय सिंह मोहित जैन ओम प्रकाश जैमन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिरोहिया राम सिंह कैलाश सोनी कपिल मोदी आदि मौजूद रहे।