जुरहरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हनुमानगढ़ पुलिस को सौंपा
डीग / राजस्थान
पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुरहरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अपराधी को डिटेन कर हनुमानगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना जुरहरा के अनुसार दिनांक 07.05.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ई-मेल के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि अजरूद्दीन पुत्र नसरूद्दीन, हनुमानगढ़ जिले से 10,000 रुपये का वांछित इनामी अपराधी है। इस सूचना पर पुलिस ने विशेष मुखबिर मामूर किए। आज दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी का विवरण
-
नाम: अजरूद्दीन (27 वर्ष) पिता का नाम: नसरूद्दीन निवासी: ग्राम सहसन, थाना जुरहरा, जिला डीग थाना टाउन हनुमानगढ़ में धोखाधड़ी के मामले में वांछित।
विगत 3 साल से था फरार
पकड़ा गया आरोपी हनुमानगढ़ टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले 3 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। जुरहरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु हनुमानगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है।


