डीग में महाराजा अग्रसेन जयंती पर 9 वृद्ध जनों और 24 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
डीग (नीरज जैन) 22 सितंबर। अग्रवाल समाज के पितामह महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रणेता थे उन्होंने अपने राज्य अग्रोहा में एक ईंट एक रुपया सिद्धांत लागू कर दुनिया में समाजवाद की नींव रखी यह बात सोमवार को कामा गेट स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज डीग के अध्यक्ष चंदन बंसल ने कही इस अवसर अग्रवाल समाज सेवा संस्थान द्वारा 80 बर्ष से अधिक उम्र के 9 वृद्ध जन और समाज की भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित अनुकृति गोयल सहित 24 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रातः 5 बजे मंदिर श्री द्वारकाधीश से बच्चों और युवाओं द्वारा शहर में महाराजा अग्रसेन का जय घोष लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। इसके उपरांत सुगन चंद गुप्ता द्वारा अग्रवाल सेवा संस्थान पर ध्वजारोहण किया गया। हवन के बाद आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में अक्षिता गर्ग ने प्रथम, गौरी गोयल ने द्वितीय और हितांशी गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम मुस्कान द्धितीय और हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। देर सांय मंदिर श्री द्वारकाधीश में फूल बंगला झांकी और प्रसादी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जैन, दिनेश अग्रवाल चंद्रभान एरन, राजनाथ गुप्ता ,सुरेश चंद अकाउंटेंट उमेश बंसल राजेंद्र गोयल, राजेंद्र सर्राफ राहुल गोयल अमित जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।
डीग में लाला मुरारी लाल स्मृति अग्रवाल सेवा संस्थान ट्रस्ट अग्रोहा नरेश श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
ध्वाजारोहण के पश्चात सभी लोगों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल ने श्री महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर बाबूलाल गोयल, सुनील डंगिया, प्राचार्य सुरेश चंद्र गुप्ता, विशाल गोयल, श्याम बंसल, फूल लोहिया, सीताराम , पंकज , कृष्ण डंगिया, पूरन बंसल आदि लोग उपस्थित थे।