गायत्री नगर जैन समाज के अध्यक्ष पद पर अरुण शाह हुए निर्विरोध निर्वाचित
जयपुर (कमलेश जैन) दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर के चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया, नवल जैन की देखरेख में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1338 मतदान में से 970 मत पड़े। उन्होंने अरुण शाह को अध्यक्ष पद पर, राजेश बोहरा को मंत्री, एवं कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
10 मई को हुए निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री पद पर संजय ठोलिया कार्यकारिणी सदस्य संतोष गंगवाल, बसंत बाकलीवाल, राकेश पाटौदी, गजेंद्र छाबडा, पदम झांझरी, संतोष रावका, निर्वाचित घोषित किया गए।
इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छावड़ा का स्वागत किया गया एवं वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी चुनाव अधिकारियों व सभी चुनाव सहायकों का सम्मान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को शपथ दिलाई व स्वागत किया, तत्पश्चात नव निर्वाचित मन्दिर प्रबन्ध समिति ने मन्दिर जी में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी वेदी के सामने सामूहिक आरती की।
मंदिर प्रबन्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा ने सभी चुनाव कराने वाली टीम को सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने व समस्त समाज को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर उपस्थित समाज जन व अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक जन चेतना मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, राजस्थान जैन सभा के सुभाष बज, पूर्व अध्यक्ष अनिल टोंग्या, राजेंद्र सोगानी, वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, आलोक शाह, सीए पंकज जैन आदि गणमान्य महानुभावो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाइयां देकर व माला पहना कर स्वागत किया।


