भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा: चिराना में हुआ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

Jul 25, 2025 - 12:36
 0
भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा: चिराना में हुआ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  कस्बे के निकटवर्ती चिराना में पहाड़ी पर स्थित श्री कैलाशपुरी महादेव मंदिर में समाजसेवी छगनलाल बारी द्वारा भगवान शिव परिवार के सदस्य कार्तिकेय की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को पंडित मनोज शास्त्री के सानिध्य में पुलकित शर्मा व प्रदीप शर्मा के मंत्रौच्चारण के साथ विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम मूर्ति को नगर भ्रमण करते हुए मंदिर तक लाया गया जलाअभिषेक व सर्व मंगल मंगल कामना हेतु हवन किया।

मुख्य यजमान विश्वास बारी व उनकी धर्मपत्नी दीक्षा बारी रहे। भगवान शिव के परिवार को प्रसादी का महा भोग लगाकर राहगीरों व आए हुए मेहमानों में वितरण किया गया। आयोजक छगन बारी ने बताया कि मंदिर स्थापना के समय लगाई गयी शिव पुत्र कार्तिकेय कि मूर्ति खंडित हो गयी थी जिसका जिर्णोद्धार के रुप में नयी मूर्ति कि स्थापना विधिवत् कि गयी है। इस दौरान सोहनलाल सेन, वीरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र योगी,राजेंद्र प्रसाद बारी,अनिल बारी,रविकांत गुप्ता ,राकेश अग्रवाल,राजेश सिंह ,संजय बारी,राकेश कुमावत,चेतन कुमावत,विनोद बारी,रणजीत सिंह,शिवा बारी , प्रियांशु बारी,आर्यन बारी सहित कई गणमान्य लोग व महिलाएं मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................