ट्रेक्टर बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार की मौत, एक घायल गंभीर रैफर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल) राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग के मध्य स्थित बसवा मोड़ के समीप ट्रैक्टर व बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार एक जने की मौत हो गयी एवं एक गम्भीर घायल हो गया।
मृतक के चाचा के लड़के मनीष सैनी ने बताया कि बांदीकुई निवासी उसके ताऊजी का लड़का पप्पूलाल सैनी व उसका साथी पिंटू सैनी बाईक पर सवार होकर बसवा से काम करके अपने घर बांदीकुई लौट रहे थे। तभी बसवा मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मारदी। जिससे दोनों बाईक सवार गंभीर घायल हो गए।
जिन्हें राजगढ़ सीएचसी लाये। जहां पर उसके ताऊजी के लड़के पप्पूलाल सैनी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया एवं उसके साथी पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।
सूचना पर बसवा पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ले मृतक पप्पूलाल सैनी के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।


