गोविन्दगढ़ ब्लॉक मे 69 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्रा का हुआ शुभारंभ,200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

कठुमर विधायक रमेश खिची ने 69 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्रा का किया शुभारंभ ।

Sep 22, 2025 - 14:48
 0
गोविन्दगढ़ ब्लॉक मे 69 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्रा का हुआ शुभारंभ,200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

गोविन्दगढ़, अलवर
 गोविन्दगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलिया में 69 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्रा सत्र 2025-26 का उद्घाटन कठूमर विधायक रमेश खिंची के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की 6 टीम के 88 की छात्राएं भाग ले रही है। एवं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में 8 टीम के 112 छात्राएं भाग ले रही है।

अशोक अवस्थी प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद खींची कठूमर , विशिष्ट अतिथि हरिओम कटरा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश चौधरी सरपंच मोलिया, सुजान सिंह पंचायत समिति सदस्य थे।

मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद खींची उद्बोधन में कहा कि सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आप सभी आगे बढ़ें  और देश का गौरव बढ़ाएं आज का दिन विशेष है हमेशा यह प्रयत्न करें कि जीवन सुंदर बने, इस हेतु अच्छे साहित्य का अध्ययन करें । 

प्रतियोगिता में निर्णय की भूमिका सरदार सिंह यादव जगन प्रसाद सुरेश चंद्र एवं प्रतिभा नायक के द्वारा निभाई जा रही है। वही प्रतियोगिता में रिकॉर्ड प्रभारी की जिम्मेदारी गोपाल कृष्ण शर्मा रमनलाल शर्मा गोपेश शर्मा नरेश सारस्वत को सोपी गई है।
राजस्थान सरकार के द्वारा छात्रा वर्ग कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में करवा कर बालिकाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने का एक कदम है जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाएं निखर कर सामने आ सके और खेलों में आगे बढ़ सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................