विभिन्न दुकानो डेयरी से घई, पनीर दूध के नमूने लेने के साथ जप्त किया

Mar 1, 2026 - 12:05
 0
विभिन्न दुकानो डेयरी से घई, पनीर दूध के नमूने लेने के साथ जप्त किया

अलवर (अनिल गुप्ता) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ टी शुभ मंगला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डॉ योगेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार आज ग्राम रामगढ़ दोहली फाटक स्थित मिल्क कलेक्शन सेंटर मथुरा पनीर भंडार से एक दूध का एवं एक घी का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त प्रतिष्ठान पर एक ड्रम में रखे करीब 160 किलो घी को मिलावट की आशंका पर जप्त किया गया, पनीर निर्माण इकाई शुद्धमान डेरी, काला कोठी, रामगढ़ से एक दूध का एवं एक पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त इकाई पर रखे करीब 200 किलोग्राम दूषित बदबूदार पनीर को मौके से नष्ट कराया गया एवं करीब 300 लीटर दूध जो की खट्टा हो चुका था एवं उसमें तेल के मिलावट की आशंका थी पर उसे मौके से नष्ट कराया गया

50 किलो मिल्क पाउडर एवं 90 लीटर रिफाइंड पामोलिन तेल जप्त कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखवाया गया, पनीर निर्माण इकाई चौधरी डेरी बड़ौद रामगढ़ से एक पनीर का एवं एक घी का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं मिलावट की आशंका पर करीब 30 किलो घी को जप्त किया गया,
उक्त क्षेत्र के विभिन्न खाद्य कारोबार कर्ताओं को साफ सफाई से कार्य करने अपने फ़ूड लाइसेंस को दुकान पर लगा कर रखने एवं खाद्य सामग्री को ढककर बिक्री करने को निर्देशित किया गयातथा खाद्य कारोबार कर्ताओं को fssa 2006 के नियमों की भी जानकारी प्रदान की गई,  कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के केशव गोयल,जय सिंह यादव, विश्व बंधु गुप्ता एवं अशोक लखेरा उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है