डॉ. किरोडीलाल मीणा ने सालिमपुर ग्राम मे आयोजित कुश्ती दंगल में विजेता पहलवान को किया पुरुष्कृत
2 करोड़ की लागत के 33 केवी जीएसए का किया उद्घाटन 2 करोड़ के स्वास्थ्य भवन का किया भूमि पूजन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र केसमेंपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के कुश्ती दंगल में विजेतापहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया वहीं डॉक्टर किरोडी लाल मीणा व विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में33/11 KV GSS (लागत 2 करोड़ रुपए) का लोकार्पण किया गया|
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आस पास के गांवों में बिजली की समस्या का समाधान होगा और किसानों को सुचारू रूप से बिजली मिल सकेगी। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सालमपुर मेंप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (लागत 2 करोड़ रुपए) का भूमि पूजन भी किया गया।
इसके पश्चात, कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा व विधायक राजेंद्र मीणा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष हुई मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित स्थानीय संस्कृति और भाईचारे के प्रतीक विशाल कुश्ती दंगल में शिरकत कर पहलवानों को इनाम देकर उनकाउत्साहवर्धन किया। युवाओं में कुश्ती खेल के प्रति यह जोश देखकर लाखों ग्रामीणों सहित कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा जो विधायक राजेंद्र मीणा कामन प्रसन्न हो गया।
इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा नेकार्यक्रम के दौरान मिले शानदार जानदार स्वागत सत्कार के लिए उपस्थित आम जन सहितपूरी बस्ती माता का बहुत बहुत आभार, धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका विश्वास ही मेरी ताकत है, और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि लाखों ग्रामीण जन पहलवान मौजूद रहे


