मुंडावर थाना परिसर में बड़ा हादसा, हैंड कांस्टेबल को‌ सिर में लगी गोली

May 15, 2026 - 17:51
 0
मुंडावर थाना परिसर में बड़ा हादसा, हैंड कांस्टेबल को‌ सिर में लगी गोली

 

मुंडावर/खैरथल-तिजारा (देवराज मीणा)

मुंडावर थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मालखाने से अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक मालखाना इंचार्ज हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह (50) खून से लथपथ फर्श पर गिर चुके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियारों की सफाई और जांच के दौरान पिस्टल से अचानक चली गोली हेड कांस्टेबल के सिर के आर-पार निकल गई।मुंडावर थाने के मालखाने में हथियारों की जांच के दौरान पिस्टल से फायर हो गया और गोली हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार हो गई।


सन्नाटा चीर कर निकली गोली, अफरा-तफरी का माहौल

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह तीन दिन की छुट्टी काटकर आज ही ड्यूटी पर लौटे थे। मालखाना इंचार्ज होने के नाते वे अकेले ही हथियारों के स्टॉक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से फायर हो गया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े साथी पुलिसकर्मियों ने हरपाल सिंह को गंभीर हालत में देखा, हालांकि उनकी सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत मुंडावर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बहरोड़ के पार्क हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।बहरोड़ के पार्क हॉस्पिटल में घायल हेड कॉन्स्टेबल का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस महकमे में हलचल: ASP और DSP पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जया सिंह और डीएसपी लाल सिंह यादव ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना। इसके बाद अधिकारियों ने थाना परिसर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।

"प्रारंभिक जांच में यह मामला हथियार की जांच के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। हम हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।"

जया सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक


FSL टीम ने जुटाए सबूत, जांच जारी

घटनास्थल को सील कर दिया गया है। जयपुर से पहुंची FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने मालखाने से ब्लड सैंपल, फिंगर प्रिंट और पैरों के निशान जुटाए हैं। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि गोली किसी तकनीकी खराबी के कारण चली या यह मानवीय लापरवाही का नतीजा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................