आस्था से भरपूर पुरूषोत्तम मास में 17 मई से रामायण पाठ का शुभारंभ

May 16, 2026 - 19:25
 0
आस्था से भरपूर पुरूषोत्तम मास में 17 मई से रामायण पाठ का शुभारंभ

हलैना( विष्णु मित्तल) श्री भगत जी गुरुमाया भक्त मण्डल, सिद्व पुरूष रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों के द्वारा अंतर राष्ट्रीय सन्त बालक दास महाराज एवं साधू बाबा के सानिध्यं में 17 मई से 15 जून तक आस्था से भरपूर पुरूषोत्तम मास (मल मास)  के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली श्री गिरिराजधरण के गांव पूंछरी का लोठा स्थित श्री भगत गुरूमाया  आश्रम पर धार्मिक कार्यक्रम के तहत रामायण पाठ,यज्ञ,प्रवचन, सन्त समागम, मूक बधिर प्राणी सेवा का आयोजन होगा,17 मई से अखण्ड ज्योति और रामायण पाठ शुरु होंगे। गुरूमाया भगत भक्त मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 मई से शुरू हो रहे पुरूषोत्तम मास (मल मास) के  अन्तर्गत सिद्व पुरूष रंगली भगत जी महाराज के तपोभूमि एवं आस्था से भरपूर श्री भगत जी गुरूमाया आश्रम पर सन्त समागम,प्रवचन,रामायण पाठ,भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे,जिनकी तैयारियों पूरी हो गई है। 17 मई को सुबह 11ः15 बजे रामायाण पाठ और यज्ञ का शुभारम्भ होगा,प्रतिदिन कीर्तन एवं सन्त समागम,गौवंश सेवा,मूक-बधिर प्राणियों की सेवा,दीपयज्ञ आदि कार्यक्रम हुआ करेंगे। 14 जून को सुबह 10ः15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति, 11ः15 बजे सन्त सेवा एवं भण्डारा एवं जरूरतमन्दों की सेवा आदि कार्यक्रम होंगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................