भीलवाड़ा के आरएनसी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

May 16, 2026 - 19:27
 0
भीलवाड़ा के आरएनसी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर  के सभागार में ट्रेंड नर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राजस्थान शाखा द्वारा नर्सेज दिवस मनाया गया इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री  राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी पूर्व भाजपा अध्यक्ष, जवाहर सिंह बेदम गृह राज्यमंत्री,मेजरआलोक अध्यक्ष कर्मचारी चयन बोर्ड,डॉक्टर बी एल स्वर्णकार साहब अध्यक्ष महात्मा गांधी हॉस्पिटल, डॉक्टर ए कुमार अध्यक्ष ट्रेन नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डॉक्टर जोगेंद्र शर्मा  अध्यक्ष राजस्थान इकाई द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं अतिथियों द्वारा नर्सिंग सेवा में कार्य करने वाले विशिष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया साथ ही इस क्षेत्र मे अति विशिष्ट कार्य करने वालो को लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया भीलवाड़ा के  सुमंत कुमार व्यास पूर्व नर्सिंग अधीक्षक भीलवाड़ा एवं पूर्व रजिस्ट्रार राजस्थान नर्सिंग काउंसिल जयपुर को भी लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
इस खुशी के अवसर पर राजस्थान नर्सेंज यूनियन भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट और जिला संयोजक अमित व्यास और पूरी टीम ने उनको बधाई और शुभकामनायें दीं और बताया की भीलवाड़ा के सम्पूर्न नर्सेंज के लिए यह गौरव का पल है, इससे पूर्व भी यूनियन ने महात्मा गाँधी अस्पताल के उप नर्सिंग अधीक्षक मुकुटराज सिंह  को भी राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई शुभकामनायें प्रेषित की |
इस अवसर पर डॉक्टर जोगेंद्र शर्मा द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल के द्वारा नर्सिंग सेवा में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई फॉरेस्ट नाइटेंगल द्वारा रोगियों की सेवा मानव कल्याण पर किए गए कार्यों के अनुरूप सेवा की भावना से कार्य करने को सभी नर्सिंग कार्मिकों को को प्रेरित किया गया |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................