रारह को मिली विकास की दोहरी सौगात: केंद्रीय मंत्री के सीएसआर फंड से सरकारी स्कूल में बनी 'स्मार्ट क्लास', गांव में जगमगाईं सोलर हाई-मास्ट लाइटें

May 16, 2026 - 19:33
 0
रारह को मिली विकास की दोहरी सौगात: केंद्रीय मंत्री के सीएसआर फंड से सरकारी स्कूल में बनी 'स्मार्ट क्लास', गांव में जगमगाईं सोलर हाई-मास्ट लाइटें

हलैना (विष्णु मित्तल)  ग्राम पंचायत रारह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रंजीता कोली  विशिष्ट अतिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष शिवानी दयमा, भाजपा जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल गुप्ता विधालय के प्राचार्य सुनील गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शहर अनामिक सिंह, मण्डल महामंत्री दुष्यंत सिंह, रूपेन्द्र लुलहारा, अनिल सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श ग्राम पंचायत रारह की सरपंच कुसुम सिंह ने की। 
इस अवसर पर स्मार्ट क्लास एवं सोलर हाई-मास्ट लाइट परियोजना का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में सरपंच कुसुम सिंह एवं पूर्व जिला महामंत्री मोहन रारह के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने सभी अतिथियों का 31 किलो की माला एवं साफ़ा दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सीएसआर फंड के माध्यम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रारह में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों हेतु स्मार्ट क्लासेस स्थापित की गई हैं। 
इसके साथ ही ग्राम पंचायत रारह में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाई-मास्ट लाइट भी लगाई गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद श्रीमती रंजीता कोली के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत रारह को यह सौग़ात मिली है । आधुनिक शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा, वहीं सोलर हाई-मास्ट लाइट से गांव में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

राजस्थान के  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधायक डॉ शैलेश सिंह एवं  जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक  सहदेव सिंह  ने किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................