पृथ्वीराज चौहान जयंती पर तसई में उमड़ा जनसैलाब; भव्य रैली व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

May 16, 2026 - 19:49
 0
पृथ्वीराज चौहान जयंती पर तसई में उमड़ा जनसैलाब;  भव्य रैली व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत तसई में शनिवार को बाबा ग्रुप के तत्वावधान में अंतिम हिंदू क्षत्रिय चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं समाज के लोगों ने भाग लेकर वीर योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा तथा युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर सम्राट के सम्मान में “जय राजपूताना” और “सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उनके शौर्य और पराक्रम को याद किया। आयोजन स्थल को आकर्षक पोस्टरों, बैनरों एवं स्वागत मंचों से सजाया गया था, जिन पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता से जुड़े संदेश अंकित किए गए थे।
ग्राम पंचायत तसई के प्रशासक मुकेश सिंह चौहान एवं बाबा ग्रुप द्वारा बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए ठंडाई और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल पेय वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इसे सामाजिक एकता और गौरव का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर डीजे और देशभक्ति व वीर रस के गीतों के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली तसई से प्रारंभ होकर मानखेड़ा, सूरजपुरा, लक्खी का नंगला, पीलू का नंगला होते हुए कठूमर क्षेत्र तक पहुंची। रैली में शामिल युवा मोटरसाइकिलों और वाहनों पर साफा बांधकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों एवं वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान, वीरता और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान योद्धाओं में से एक थे, जिनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास और संस्कृति पर गर्व करने तथा समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगे साफों में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाबा ग्रुप और ग्रामीण युवाओं की विशेष भूमिका रही।
इस मौके पर रामप्रसाद भगत, रविंद्र सिंह, कासिम सिंह, दुर्गा सिंह मास्टर, गुड्डा फौजी, श्रीचंद्र सिंह, अमरचंद, गोविंदा, बाबा गुप्त गौरक्षक दल, चंद्र सिंह फौजी, विक्रम सिंह, सौरभ सिंह, तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................