कठूमर में रखरखाव कार्य के चलते रविवार को चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

May 16, 2026 - 19:50
 0
कठूमर में रखरखाव कार्य के चलते रविवार को चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

कठूमर (दिनेश लेखी) कनिष्ठ अभियंता जयपुर डिस्कॉम कार्यालय कठूमर  के अनुसार 33/11 केवी जीएसएस कठूमर से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति रविवार 17 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार जीएसएस पर 33 एवं 11 केवी मेन बस आइसोलेटर की जंपरिंग तथा वीसीबी से संबंधित आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
कठूमर के कनिष्ट अभियंता भुवनेश कौशिक ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो सप्लाई भी समय पूर्व चालू कर दी जाएगी। इसलिए आमजन एवं उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................