इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर नन्हे विद्यार्थियों ने किया गुरु वंदन

Jul 29, 2026 - 18:25
 0
इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर नन्हे विद्यार्थियों ने किया गुरु वंदन

अलवर (अनिल कुमार गुप्ता) खैरथल मे इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने कविता, भाषण एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के महत्व को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने बताया कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय निदेशक आज़ाद चौधरी को अपने हाथों से बनाए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। निदेशक आज़ाद चौधरी ने बच्चों के स्नेहपूर्ण भावों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा विद्यार्थियों को सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने और शिक्षा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश आचार्य ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु के प्रति सम्मान और अच्छे संस्कार ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टॉफ में राजीव शर्मा सर, नीलम मेम, शालिनी शर्मा, अंकित सर, दीपाली मेम, जया मेम एवं भविशा मेम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्व तथा गुरु के प्रति सम्मान, आदर और कृतज्ञता के भाव के बारे में सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समझाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................